हरसूद: भगवान परशुराम जी की जयंती पर विप्र बंधुओं ने नया हरसूद छनेरा में निकाली शोभायात्रा
Harsud, Khandwa | Apr 24, 2026 शुक्रवार शाम को विप्र बंधुओ ने भगवान परशुरामजी की जयंती के उपलक्ष्य में नया हरसूद छनेरा में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा शुक्रवार शाम 6:30 बजे के लगभग संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा का महाराणा प्रताप चौक, मेन रोड छनेरा, फीलगुड चौराहा, घोषी मोहल्ला चौराहा आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।