गिरिडीह: सीसीएल के कबरीबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ छापेमारी, एक दर्जन बाइक जब्त
सीसीएल के कबरीबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर एक दर्जन बाइक को जब्त किया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे बनियाडीह कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों और सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार रात में बड़ी कार्रवाई की है।