मंझनपुर: मंझनपुर चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।