जैतपुर: सूरत से सकुशल मिली नाबालिग, जैतपुर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
जैतपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका घर से लापता हो गई थी, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। प्रेस नोट में पुलिस ने इसका खुलासा गुरुवार शाम 6 बजे कि