मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित सास, ससुर और देवर नामजद
कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव की निवासी विवाहिता ने सुमेरपुर थाने में ससुरालीजनों पर दहेज में चार पहिया गाड़ी के साथ तीन लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग करने, दहेज के लिए प्रताडित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। गुढ़ा गांव निवासी आशना ने बताया कि उसकी शादी 2021 में मुंडेरा निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रोहित शराब पीकर उसे प्रताडित करने लगा और