खलारी: झारखंड पब्लिक स्कूल, मोहन नगर, डकरा में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन
Khelari, Ranchi | Dec 23, 2024 खलारी झारखंड पब्लिक स्कूल मोहन नगर डकरा में सोमवार दोपहर 3 बजे क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर प्रभु यीशु के बाल स्वरूप को चरणी में रखकर क्रिसमस ट्री को सजा कर स्कूल के सभी छोटे बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा सांता क्लाॅज बन कर स्कूल के बाकी सभी बच्चों में चॉकलेट वितरण किया गया...