औरैया: ककोर मुख्यालय के समीप अचानक मौसम में बदलाव के बाद आए आंधी-तूफान और बारिश से कई पेड़ धराशाई, 11000 लाइन का पोल भी गिरा
ककोर मुख्यालय के समीप शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक से मौसम बदल गया। पहले बदली छाई उसके उपरांत तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। आंधी इतनी तेज थी इस सड़क किनारे खड़े पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर पड़े तथा 11000 हाई टेंशन लाइन का पोल भी आधा सड़क पर झुक गया। जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। वहीं तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने गर्मी से तो राहत जरूर दिलाई मगर सड़क