दमोह: बटियागढ़ घाटी के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 6, 2026 दमोह बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घाटी के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिमरवा निवासी अरविंद लोधी ने बताया कि वे बाजना से दमोह आ रहे थे। हादसे के बाद डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।