गभाना: चंडौस में जांच करने गई पुलिस टीम पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंडौस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 12 जून की रात पुलिस एक शिकायत की जांच के सिलसिले में कस्बा चंडौस के एक मोहल्ला में पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मकान की छत से पुलिसकर्मियों पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचाव करते हुए खुद को सुरक्षित किया।