दमोह: पहली बारिश में खुली नपा की व्यवस्थाओं की पोल, जटाशंकर कॉलोनी जलमग्न, घरों में घुसा पानी; सड़क-नाला न होने से आवागमन ढप
Damoh, Damoh | Jun 30, 2026 दमोह में पहली तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। जटाशंकर कॉलोनी छात्रावास के पीछे सड़क और नाला नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुस गया, जबकि मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्र के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रहवासियों ने नगर पालिका से जल्द जल निकासी, सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग की है।