जालौर: जालोर पुलिस ने जब्त की गई नशे की खेप को लगाई आग, 54 क्विंटल डोडा-पोस्त, 629 ग्राम ड्रग्स, स्मैक, गांजा और अफीम किए नष्ट
Jalor, Jalor | May 29, 2025 जालोर जिले में एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के तहत 25 मामलों में जब्त पेंडिंग नशे की खेप का निपटारा किया गया। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिला एसपी के निर्देश पर जब्त नशे की खेप को आग लगाई गई एवं नष्ट किया गया।