जालौर: प्रिंसिपल पर 9वीं में छात्रा को फेल करने का आरोप, कलेक्टर से मिलकर उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने की मांग
Jalor, Jalor | May 28, 2025 भैंसवाड़ा के डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका आवासीय स्कूल में एक छात्रा को परेशान करने की शिकायत कलेक्टर से करने पर 9वीं कक्षा में फेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा व उसके पिता ने प्रिंसिपल पर जबरन व द्वेषतापूर्ण तरीके से फेल करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता जालोर निवासी दिनेश कुमार ने बुधवार सुबह 11बजे कलेक्टर को सोपा ज्ञापन।