जालौर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयन के लिए उपभोक्ता का राशन कार्ड आधार से लिंक होना अनिवार्य
Jalor, Jalor | May 29, 2025 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयन के आवेदन के लिए उपभोक्ता का राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। जिला रसद अधिकारी एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी आलोक झरवाल ने गुरुवार दोपहर 3बजे बताया कि राशन कार्ड में आधार सीडिंग का विकल्प अब उपभोक्ता स्वयं विभागीय पोर्टल पर अपने राशन कार्ड में अपना या परिवार के अन्य सदस्यों की आधार सीडिंग स्वयं कर सकता है।