सासाराम: दंपति से झलखोरिया गांव के पास दो युवकों के द्वारा शराब पीकर रंगबाजी करने एवं मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के झलखोरिया गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने रकसिया गांव के बाबुधन पासवान एवं कदीर अंसारी पर अपने घर जाने के दौरान रंगबाजी एवं शराब पीकर मारपीट करने का लिखित शिकायत अगरेर थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में अगरेर थाने की पुलिस कांड में दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।