मांट: बंसीवट में जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दो महिला की गिरफ्तार
Mat, Mathura | May 24, 2026 बंसीवट के समीप एक जमीन को लेकर लालाराम व शिवकुमार पक्ष के मध्य विवाद पिछले कई महिनों से चला आ रहा है, रविवार की दोपहर 12बजे करीब शिवकुमार पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, इसकी भनक जैसे ही लालाराम पक्ष को हुई उसके पक्ष की तमाम महिलाएं और पुरुष वहाँ पहुंच गए दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजनी और जया को गिरफ्तार कर लिया