- डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में नकीपुर पहाड़ी माता मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
- 15 जुलाई को किया जाएगा पौधारोपण
भिवानी, 12 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन एवं एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की प्रेरणा से युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति द्वारा गांव नकीपुर स्थित पहाड़ी माता मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर में 15 जुलाई को व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
सफाई अभियान के तहत पौधों के संरक्षण के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली (ड्रिप सिस्टम) भी स्थापित की गई ताकि लगाए जाने वाले पौधों को नियमित रूप से पानी मिल सके और उनका बेहतर संरक्षण हो। समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य से पहले ही ड्रिप सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
समिति ने जिला प्रशासन, विशेष रूप से डीसी श्री गुप्ता एवं एडीसी श्री करवा का मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेंगे।
****