चूरू: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी, सदर पुलिस ने 86 हजार रुपए रिफंड करवाए
Churu, Churu | Jun 5, 2026 चूरू के अग्रसेन नगर की एक महिला से शेयर मार्किट में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के 86 हजार रुपए वापस करवाए हैं। सदर थाना पुलिस से शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब मिली जानकरी के अनुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।