चौरीचौरा: मूल निवासी आदिवासी आर्मी ने गौंड धुरिया जाति प्रमाण जारी करने के लिए सौंपा ज्ञापन
चौरी चौरा तहसील में गुरुवार को मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छात्र नेता शिव शंकर गौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से मांग किया की चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में हजारों की संख्या में गौड़ धुरिया समाज निवासरत है और शासन के आदेश के बावजूद गोंड धुरिया जन जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है।