सिकंदराराऊ: रामकथा के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के स्थगित होने पर समाजसेवियों ने कराया एक गरीब कन्या का विवाह
सिकंदरा राऊ में रामकथा के दौरान आयोजित होने वाले 11 सामूहिक विवाह समारोह के अचानक स्थगित हो जाने के बाद एक गरीब कन्या के विवाह की जिम्मेदारी समाजसेवियों ने अपने कंधों पर उठाई। ममता फ़ार्म हाउस में समाजसेवी रानू पंडित, आकाश दीक्षित एवं सजल पंडित के सहयोग से गरीब कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान एवं सम्मान के साथ सम्पन्न कराया गया।