Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

अगर मन में तेजी है तो फिर वीडियो पूरी देखो और अपनी राय कमेंट में जरूर दो ℹ️

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 29, 2026

MORE NEWS

बॉर्डर खुल गई और हमे पता भी नहीं चला 🧅🚚

ऐसे लोग बहुत है जो आपको गुमराह करके अपना उल्लू सुधारने को बैठे है, लेकिन आपको हानि से बचना है तो सही समय पर सही जानकारी के साथ निर्णय लेना होगा, सबसे पहले ऐसे लोगो की बात मानना बंद करे और जहाँ से सही जानकारी मिल रही है उन्हें लगातार देखते रहे 🙏

#border #mandibhav #pyajbhav #onionexport #bangladesh

बॉर्डर खुल गई और हमे पता भी नहीं चला 🧅🚚 ऐसे लोग बहुत है जो आपको गुमराह करके अपना उल्लू सुधारने को बैठे है, लेकिन आपको हानि से बचना है तो सही समय पर सही जानकारी के साथ निर्णय लेना होगा, सबसे पहले ऐसे लोगो की बात मानना बंद करे और जहाँ से सही जानकारी मिल रही है उन्हें लगातार देखते रहे 🙏 #border #mandibhav #pyajbhav #onionexport #bangladesh

Ratlam Nagar, Ratlam | Aug 6, 2026

स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

रतलाम में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना पर हुई जनसुनवाई, स्थानीय नागरिकों के सुझाव व आपत्तियां दर्ज

 भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिसूचना, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPIDC) द्वारा प्रस्तावित "स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, रतलाम" परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत ग्राम बिबड़ोद, तहसील एवं जिला रतलाम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की संपूर्ण कार्यवाही मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन द्वारा संपादित की गई। 

इस अवसर पर एसडीएम श्री तरुण जैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, परियोजना प्रबंधन दल एवं पर्यावरण सलाहकार एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना, जनसुनवाई की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके पश्चात परियोजना की पर्यावरणीय सलाहकार एजेंसी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

प्रस्तुतीकरण में परियोजना के उद्देश्य, प्रस्तावित अधोसंरचना, औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण उपाय, जल प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकास, अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामाजिक एवं आर्थिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि प्रस्तावित परियोजना लगभग 1466.679 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगभग 75.44 हेक्टेयर क्षेत्र में हरित पट्टी एवं पौधारोपण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लगभग 1 लाख 88 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उपचारित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग, वर्षा जल संरक्षण, धूल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण, शोर नियंत्रण तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे प्रभावी उपाय भी परियोजना में शामिल किए गए हैं।

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्रदान किया गया। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार अभिलेखित कर आगामी पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया हेतु शामिल किया जाएगा।

परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र में सड़क, जल प्रदाय, विद्युत, हरित विकास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
#JanSampark #ratlam

स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति रतलाम में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना पर हुई जनसुनवाई, स्थानीय नागरिकों के सुझाव व आपत्तियां दर्ज भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिसूचना, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPIDC) द्वारा प्रस्तावित "स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, रतलाम" परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत ग्राम बिबड़ोद, तहसील एवं जिला रतलाम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की संपूर्ण कार्यवाही मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन द्वारा संपादित की गई। इस अवसर पर एसडीएम श्री तरुण जैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, परियोजना प्रबंधन दल एवं पर्यावरण सलाहकार एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना, जनसुनवाई की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके पश्चात परियोजना की पर्यावरणीय सलाहकार एजेंसी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रस्तुतीकरण में परियोजना के उद्देश्य, प्रस्तावित अधोसंरचना, औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण उपाय, जल प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकास, अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामाजिक एवं आर्थिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि प्रस्तावित परियोजना लगभग 1466.679 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगभग 75.44 हेक्टेयर क्षेत्र में हरित पट्टी एवं पौधारोपण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लगभग 1 लाख 88 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उपचारित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग, वर्षा जल संरक्षण, धूल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण, शोर नियंत्रण तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे प्रभावी उपाय भी परियोजना में शामिल किए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्रदान किया गया। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार अभिलेखित कर आगामी पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया हेतु शामिल किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र में सड़क, जल प्रदाय, विद्युत, हरित विकास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद 

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद #Bhopal

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

भारतीय प्याज बाजार मैं पिछले सप्ताह से 2 रु का सुधार ! TODAY INDIAN ONION MARKET UPDATES 🧅🚜

#mandibhav #ratlammandi #onion #pyajbhav #onionrate

भारतीय प्याज बाजार मैं पिछले सप्ताह से 2 रु का सुधार ! TODAY INDIAN ONION MARKET UPDATES 🧅🚜 #mandibhav #ratlammandi #onion #pyajbhav #onionrate

Ratlam Nagar, Ratlam | Aug 5, 2026

जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की

कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए।

सीईओ सुश्री जैन एवं अपर कलेक्टर श्री रावत ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में बोदिना निवासी कविता परिहार ने पिता की मृत्यु पश्चात अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि पूर्व में भी आवेदन दिया था, परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

चतरूलाल निवासी ईश्वर नगर ने बताया कि वह फर्नीचर बनाने का कार्य करता है, प्रतिप्रार्थी ठेकेदार द्वारा आवेदक से फर्नीचर बनाने का कार्य करवाया गया था जिसकी कुल मजदूरी 66 हजार रूपये बनती थी। ठेकेदार द्वारा अब तक 22 हजार रूपये का भूगतान किया गया, बकाया मजदूरी राशि मांगने पर ठेकेदार द्वारा आवेदक के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बकाया राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लेबर ऑफिसर को निर्देशित किया गया।

बीरमावल ग्रामीणजन ने गांव में अतिक्रमण के कारण बंद रास्ते को पुनः चालु करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्रवाई के लिए एसडीएम रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया गया।
#JanSampark #ratlam

जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ सुश्री जैन एवं अपर कलेक्टर श्री रावत ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में बोदिना निवासी कविता परिहार ने पिता की मृत्यु पश्चात अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि पूर्व में भी आवेदन दिया था, परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। चतरूलाल निवासी ईश्वर नगर ने बताया कि वह फर्नीचर बनाने का कार्य करता है, प्रतिप्रार्थी ठेकेदार द्वारा आवेदक से फर्नीचर बनाने का कार्य करवाया गया था जिसकी कुल मजदूरी 66 हजार रूपये बनती थी। ठेकेदार द्वारा अब तक 22 हजार रूपये का भूगतान किया गया, बकाया मजदूरी राशि मांगने पर ठेकेदार द्वारा आवेदक के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बकाया राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लेबर ऑफिसर को निर्देशित किया गया। बीरमावल ग्रामीणजन ने गांव में अतिक्रमण के कारण बंद रास्ते को पुनः चालु करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्रवाई के लिए एसडीएम रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026