शाहाबाद में किसानों के धरने का दूसरा दिन, दोपहर तक सरकार से बातचीत का इंतजार
धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहाबाद-बड़ा रोड पर किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया था, जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग किया था