मेरठ: खरखौदा में गोकशी की तैयारी कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तमंचे और औजार बरामद कर भेजे गए जेल
Meerut, Meerut | Jun 15, 2026 मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, जिंदा कारतूस, बेहोशी के इंजेक्शन, कटान के औजार, रस्सियां और एक स्कूटी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।