लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में तालाब की भूमि पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। तहसील के लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गांव कनकहा स्थित तालाब की भूमि पर 20 मई की रात जेसीबी से अवैध खनन किया गया।