गुना नगर: श्रीराम फाइनेंस कर्मचारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट,कैंट थाना पुलिस ने कंपनी के दो अधिकारियों पर की FIR दर्ज
गुना में श्रीराम फाइनेंस के कर्मचारी सचिन सेन की संदिग्ध मौत के मामले में कैंट पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मृतक के भाई की शिकायत पर कंपनी के अधिकारी जगजीत सिंह और कर्मचारी हलीम खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि सचिन को तीन दिन तक ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया और पैसों का दबाव बनाया गया।