धोरैया: बच्चा चोरी की अफवाह से कुर्मा बाजार में हड़कंप, धोरैया पुलिस ने तीन महिलाओं को बचाया
प्रखंड के कुर्मा बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे हिंसक रूप ले लिया। उग्र ग्रामीणों ने तीन अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझ कर घेर लिया। राहत की बात यह रही कि समय पर धोरैया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित निकाला और अपने साथ थाना लेते गई।