खुरई: खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का वीडियो वायरल, होली मिलन समारोह में 'दो पैग ज़्यादा पियो' कहते सुने गए
Khurai, Sagar | Mar 16, 2025 रविवार रात लगभग 10 बजे के बाद से खुरई विधायक पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पियो। दरअसल वे अपने कार्यकर्ताओं को खुरई विधान सभा से नाम कटवाने की बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि वे खुरई से ही चुनाव लड़ेंगे चिंता न करें होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पियो