रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस ने महिसोना से अवैध बालू से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर किया ज़ब्त
महिसोना स्थित किऊल नदी से पुलिस ने रविवार 7 बजे अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर सहित ट्रॉली जप्त किया है।जिसपर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि किऊल नदी से अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा एक ट्रॉली तथा ASI धर्मेंद्र कुमार द्वारा एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर सहित ट्रॉली पकड़ा है।जिसपर कार्रवाई की जाएगी।