डुमरा: PMEGP योजना के तहत “विमल एग ट्रे” इकाई का शुभारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
सीतामढ़ी जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में सोमवार को PMEGP योजना के तहत स्थापित “विमल एग ट्रे” इकाई का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, उद्योग विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।