विदिशा नगर: माधवगंज में BJP ने शुरू किया सदस्यता अभियान, विधायक और मंडल अध्यक्ष भी हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 सितंबर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर विदिशा नगर में गुरुवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। माधवगंज पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ विदिशा विधायक मुकेश टंडन, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे सहित अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान सदस्य अभियान में शामिल हुए। शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्य रूप से जोड़ा जा रहा है।