विदिशा नगर: खरीफटक ओवर ब्रिज से गिरकर दंपति की मौत के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया जगह का निरीक्षण, लगाई जाएगी रेलिंग
खरीफटक ओवर ब्रिज पर 2 दिन पहले एक हादसे में पति-पत्नी की ब्रिज से नीचे गिरकर मौत हो गई थी... इस मामले में प्रशासन और जनप्रतिनिधि आज मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे... उन्होंने भी माना की ब्रिज की दोनों ओर की साइड काफी कम ऊंचाई की है... जिसकी वजह से यह हादसा घटित हुआ है... आगे इस प्रकार का कोई हादसा ना हो इसको लेकर यहां दोनों तरफ रेलिंग लगाई जाने की बात कही।