विदिशा नगर: 20 सितंबर को निकलने वाली किसान न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रेस क्लब में की वार्ता
कांग्रेस द्वारा किसानों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विदिशा में इस यात्रा का 20 तारीख को कृषि उपज मंडी मिर्जापुर से प्रारंभ होगा जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विवेकानंद चौराहे पर संपन्न होगा जहां ज्ञापन दिया जाएगा।प्रेस क्लब संघ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया।