धौरहरा: बसहिया गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी
खमरिया थाना क्षेत्र एक बार फिर चोरी की वारदातों से दहल उठा है।थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में सोमवार रातअज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरातऔर नकदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार,लालजी तथा नन्दरानी के घर में कर रात के समय घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे कीमती जेवर तथा नगदी चोरी कर फरार हो गये।पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल।