धौलपुर: हत्या के मामले में फरार 15000 रूपये की ईनामी मुख्य आरोपिया को निहालगंज थाना पुलिस ने मांगरौल तिराहा से किया डिटेन
निहालगंज थाना पुलिस ने हत्या के दर्ज मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार महिला पर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा 15000 रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्यवाही को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया है कि 18 मई को मृतक के भाई ने निहालगंज थाना पर मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में फरार महिला आरोपी को रविवार को डिटेन किया है।