शाहजहांपुर: चुनावी प्रचार में रसूख की रफ्तार, समाजसेवी के काफिले में जमकर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल
जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। विधानसभा चुनाव की दावेदारी जैसे-जैसे जोर पकड़ रही है, वैसे-वैसे क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का दौर भी तेज हो गया है। जलालाबाद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपनी दावेदारी पेश कर रहे समाजसेवी अजय गुप्ता के जनसंपर्क के दौरान यातायात नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सड़कों पर दौड़ते उनके गाड़ियों के काफिले मे