पंचकूला: पंचकूला के डायल 112 के सभागार में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने ली बैठक
आज समस्त हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की मीटिंग पंचकूला डायल 112 के सभागार में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, आई.पी.एस द्वारा ली गई। समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सभी अभियान के बारे जानकारी ली गई।