पंचकूला: केम्बवाला गांव के नजदीक गेस्ट हाउस से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत
रायपुर रानी से मोरनी जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित न्यू नैंसी गेस्ट हाउस में मंगलवार को एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था और एक युवक गंभीर स्थिति में मिला था। युवक को पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था जहा से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में बुधवार को इलाज के दौरान युवक अमनदीप सिंह जलौली की मौत हो गई।