पूपरी थाना क्षेत्र के आवापुर गांव में राकेश कुमार गुप्ता के पुत्र जयकुमार गुप्ता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया और घर में घुसकर आभूषण व नकदी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।