परिहार: बेला थाना की महिला हेल्प डेस्क बनी महिलाओं का सहारा, शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बेला थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभा रही है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।