चंडी: सिकरिया गांव के खंधा में खेत पटवन के लिए लगा समरसेबुल मोटर को अज्ञात चोरों ने किया चोरी
Chandi, Nalanda | Jun 18, 2024 थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के खंधा में खेत पटवन के लिए लगा समरसेबुल मोटर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया। इस मामले में पीड़ित नागेंद्र प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित नगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि देर शाम को खंधा से लौटे थे। सुबह खंधा में पहुंचे तो डंग हो गए। समरसेबुल मोटर पूरा पाइप सहित गायब है।