गुमला: बीमार और विकलांग पिता को गुमला की सड़क पर फेंककर फरार हुआ बेटा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मदद
Gumla, Gumla | Jun 9, 2026 मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना गुमला शहर में सामने आई। बिहार राज्य के करवासी मिसरौली टोला निवासी लगभग 65 से 70 वर्षीय रामदेव चौधरी को उसका पुत्र राजकुमार चौधरी गुमला की सड़क पर असहाय अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। वृद्ध रामदेव चौधरी बीमार होने के साथ-साथ शारीरिक रूप से विकलांग भी हैं। उनकी स्थिति ऐसी है कि वे ठीक से चल-फिर भी नहीं सकते और घिसटकर चलते है