कन्नौज: कन्नौज को मिले भारत विकास परिषद के नए पदाधिकारी, आकाश जैन बने अध्यक्ष और नलिन मिश्रा बने सचिव
भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की कन्नौज शाखा में नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ली।