जांजगीर: सिटी कोतवाली पुलिस ने मड़वा गांव से 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर के सिटी कोतवाली पुलिस ने मड़वा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।