ग्वालियर गिर्द: पेशाब करने झाड़ियों में गया ऑटो चालक, दो बदमाशों ने आंखों के सामने उड़ाया ऑटो
एग्रीकल्चर कॉलेज के पास मैनरोड पर मंगलवार दोपहर 2 बजे दो अज्ञात बदमाश उस समय करीब ढाई लाख रुपए कीमत का नया ऑटो लेकर भाग निकले जब ऑटो का मालिक हितेश धुमाल पेशाब करने के लिए अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर पास में ही झाड़ियां के पास गया था। इसी बीच वहां दो युवक पहुंचे उन्होंने ऑटो में चाबी लगी देखीऔर फुर्ती से ऑटो को स्टार्ट कर वहां से ले भागे।