नरकटियागंज के पुरानी बाजार स्थित एक बर्तन गोदाम में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने बर्तन गोदाम में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में बर्तन गोदाम मालिक नगर के वार्ड संख्या 15 निवासी दयानंद प्रसाद ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पुरानी बाजार वार्ड संख्या 1 निवासी अमित कुमार एवं अजित कुमार को आरोपित किया है।