बड़वानी: बड़वानी जिला अस्पताल में खून की कमी से परेशानी, संस्था सदस्यों ने किया रक्तदान
बड़वानी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अधिकांश ब्लड ग्रुप की यूनिट खत्म हो जाने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरतमंदों को डोनरों से संपर्क कर ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ी और कई मामलों में ब्लड ग्रुप का एक्सचेंज कर मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया। बाहर के गांवों और समीपवर्ती जिलों से आए मरीजों के परिजन सबसे अधिक परेशान नजर आए।