डेहरी: डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदना जताई
Dehri, Rohtas | Jun 14, 2026 डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अकोढ़ी गोला प्रखंड के करकटपुर निवासी गुमान सिंह के पुत्र की करंट लगने से हुई असामयिक मृत्यु पर उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।