नावकोठी: नावकोठी में मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, डीएसपी, प्रमुख व मुखिया सहित अन्य ने किया उद्घाटन
नावकोठी के द्वारिका पैलेस होटल में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार प्रखंड प्रमुख अनीता देवी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें सैकड़ो छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।