धरियावद: सृष्टि सेवा समिति धरियावद ने विभिन्न ग्राम पंचायत के दूरदराज गांवों में सरकारी योजनाओं हेतु विशेष शिविर आयोजित किया
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने के उद्देश्य से सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम जाया खेड़ा भीमा गांव पंचायत मुनिया,ग्राम मांडकला पंचायत पिपलिया, ग्राम रिछड़ी पाल पंचायत पाल,ग्राम मांडकला में हुआ।