बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड बाराती नगर में चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति गंभीर घायल, किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ललौली रोड बाराती नगर में शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे है सुभाष गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष पुत्र रामसनेही गुप्ता निवासी मोहल्ला बाराती नगर ललौली रोड कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।