आगर: भाजपा में बगावत! जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, लगे नारे
आगर मालवा मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सड़कों पर आ गई। जनपद अध्यक्ष धर्म कुंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विधायक मधु गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जनपद कार्यालय से शुरू हुई रैली छावनी चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।